पिटाई के बाद छात्र के हाथ पर पड़े चोट के निशान
- फोटो : amar ujala
एक छात्र को स्कूल के आॅफिस में घुसना महंगा पड़ गया। नाराज स्कूल के व्यवस्थापक ने छात्र को बुरी तरह से पीट डाला जिससे उसके शरीर पर पिटाई के निशान पड़ गया।
मामला जोधपुर जिले के सालवा कलां कस्बे का है जहां प्रभात उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र के साथ बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल, स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला सुमेर हुड्डा नामक छात्र स्कूल के व्यवस्थापक के आॅफिस में बिना पूछे घुस गया। ये देखकर गुस्साए व्यवस्थापक ने छात्र को लात-घूसों से पीट दिया।
बताया गया है कि स्कूल के व्यवस्थापक अपने आॅफिस में किसी रिश्तेदार के साथ बैठा था और उसके कार्यालय का गेट आधा बंद था। लंच के समय पीड़ित छात्र किसी काम से व्यवस्थापक के आॅफिस गया था। जब उसने आॅफिस का गेट आधा बंद देखा और अंदर से किसी के बातचीत करने की आवाज आई तो उसने अंदर झांक कर देखा।