फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 85, आज फिर एक मौत

Fri, 01 Sep 2017 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सुभाष व्यास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में स्वाइन फ्लू से आज एक और मौत हो गई। इसके बाद राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मौतों का आंकड़ा 85 पहुंच चुका है। आज जिसकी मौत हुई है, वह उदयपुर निवासी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र में बड़ला गांव निवासी सुभाष व्यास की अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित था और खेरवाड़ा में जलदाय विभाग में कार्यरत था। ऐसे में उदयपुर संभाग में एक माह में अब तक स्वाइन फ्लू के चलते 11 लोग दम तोड़ चुके हैं।

वहीं अब तक जिले में 125 से ज्यादा स्वाइन फ्लू पॉजीटिव के मामले सामने आ चुके हैं। कल भी जब एमबी अस्पताल में 21 मरीजों की जांच की गई तो इनमें से 13 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक को भी लील चुकी है ये बीमारी

प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो रोजाना स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज सामने आ रहे हैं। जबकि कोटा व जयपुर में भी कल दो मरीजों की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो तीन नई मौत मिलाकर अब तक 85 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके।

वहीं, यदि अप्रत्यक्ष रूप से आंकड़े बताते हैं कि स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 95 हो चुकी है। इनमें वे मौत भी शामिल हैं जो सरकारी आंकड़ों तक नहीं पहुंच पातीं। अकेले राजधानी जयपुर में ही अब तक 22 मौत हुई हैं।

स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से मांडलगढ़ विधायक ​कीर्ति कुमारी की भी मौत पिछले दिनों हुई है। जिसके बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस सबंध में संबंधित विभाग से जवाब मांगा था।

दूसरी और सरकार केवल मरीजों को आश्वासन ही दे रही है। राज्य के प्रमुख अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए तैयारियां अधूरी ही नजर आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें