फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के कारण फिर छलक उठी यहां की झीलें

Fri, 01 Sep 2017 12:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गेट खोले
विज्ञापन
उदयपुर में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के बाद एक बार फिर सभी झीलें छलक गई हैं। वहीं आकादड़ा डेम, नांदेश्वर चैनल और सीसारमा नदी लगातार हो रही पानी के आवक के कारण स्वरूपसागर के अब लम्बे समय तक ओवरफ्लो होते रहने की सम्भावना है।
विज्ञापन


हालांकि झीलें पहले से ही भरी होने से बारिश के बाद आ रहे पानी को जमा नहीं किया गया और तुरंत ही गेट खोल दिए गए। स्वरूपसागर के दो गेट चार-चार इंच खोले गए हैं, वहीं फतहसागर के चार गेट दो-दो इंच खोले गए हैं।

मदार और चिकलवास से भी आयड़ में पानी आ रहा है। फतहसागर झील के एक बार फिर से छलकने के बाद सैकड़ों शहरवासी उसका नजारे को निहारने झील किनारे पहंुच गए।

इतना ही नहीं झील के आसपास की पहाड़ियों पर  बादलों की ओट और हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम इतना सुहाना हो गया कि झील किनारे अच्छी खासी भीड़ हो गई।
विज्ञापन

पर्यटकों को आकर्षित कर रही लेकसिटी

फाइल फोटो।
इधर उदयसागर में आहड़ पानी पहुंचने के कारण उसके सभी गेट खोलने पड़े हैं। उदयपुर की लाइफ लाइन कही जाने वाली इन झीलों से छलकने से सभी और नदियों में पानी आ गया है।

उदयसागर का पानी बेड़च नदी से होकर वल्लभनगर के सरवाणियां बांध में पहुंच रहा है। लगातार बारिश और नदी में उदयसागर से पानी की आवक के चलते सरवाणिया बांद के जल्द भरने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें