फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाॅस्टल संचालक पहले बना हमदर्द, फिर दिखाई हैवानियत

Wed, 26 Jul 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वह यहां कोचिंग करने के लिए आई थी। इसी दौरान यहां एक हॉस्टल में रुकी। तभी तबीयत खराब हुई तो वह उसे अस्पताल भी ले गया। इसके बाद उसने ऐसी घिनौनी हरकत की जो उसके सपनों पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन


घटना कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके से जुड़ी हुई है। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने दो दिन पहले रिपोर्ट दी। इसमें उसने बताया था कि वह कोटा में कोचिंग करने के लिए आई थी और इंदिरा विहार में गर्ल्स हॉस्टल में रहने लगी। इसी दौरान यहां उसकी तबीयत खराब होने पर हॉस्टल संचालक प्रदीप सुमन उसे अस्पताल लेकर गया और उसका इलाज भी करवाया। जैसे ही उसकी तबीयत ठीक हुई तो वह हॉस्टल में वापस आई। इसके बाद प्रदीप उसके कमरे में आया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट में छात्रा ने बताया कि वह उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। अब जवाहर नगर पुलिस ने दुष्कर्म व पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रदीप सुमन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रदीप सुमन मूलत बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें