फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-पिकअप में भीषण टक्कर से बच्चे व महिला सहित 7 जनों की मौत, 17 घायल

Tue, 21 Nov 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
एक बस और पिकअप के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर से एक बच्चे और एक महिला सहित करीब 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 लोग घायल हो गए। सभी मृत्यु भोज से लौट रहे थे।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार ये हादसा बीकानेर के नोखा-सुजानगढ़ रोड पर माडिया गांव के पास हुआ जहां सवारियों से भरी पिकअप गाड़ी सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज की लोकसेवा परिवहन की बस से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप गाड़ी में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नोखा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। नोखा अस्पताल से कुछ गंभीर रूप से घायलों को बीकानेर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल दहला देने वाला हादसा, मची चीख-पुकार

डेमो इमेज
हादसे की सूचना मिलते ही नोखा सीआई मनोज शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद का नजारा काफी दर्दनाक था, जहां पिकअप सवार कुछ लोगों की लाशें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं, तो वहीं घायलों में मदद के लिए चीख पुकार मचा हुआ था।

बस और पिकअप के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। वहीं बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई है और फिलहाल पुलिस हादसे की जांच करने में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें