फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे थे पांच छात्र, पहुंच गए अस्पताल

Sun, 08 Oct 2017 12:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
तेज रफ्तार टैंकर का सड़क पर एक बार फिर से कहर देखने को मिला है। बेकाबू हुए टैंकर की टक्कर से परीक्षा देने जा रहे पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


इस हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से टैंकर लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोड नंबर 14 पर यह हादसा हुआ। यहां दो वाहनों पर परीक्षा देने जा रहे पांच युवकों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इनमें एक युवक की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना थाना वेस्ट मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

इधर, कैमिकल से भरा टैंकर हाइवे पर पलटा

हाइवे पर पलटा टैंकर और उससे निकला कैमिकल - फोटो : Amar Ujala
जयपुर-अजमेर नेश्नल हाईवे पर आज सुबह कैमिकल से भरा बेकाबू टैंकर हाइवे पर ही पलट गया जिसके बाद सड़क पर कैमिकल फैल गया।

जानकारी के अनुसार दूदू थाना क्षेत्र में सफेदा फार्म हाउस के पास बेंजामिन नमक केमिकल से भरा हुआ टैंकर पलट गया जिससे धीरे धीरे कैमिकल रिसने लगा और सड़क पर फैलता चला गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां रवाना की गई और जेसीबी से ट्रक को हाईवे से हटाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें