बांसवाड़ा के अंजुमन सोहराब खान पर आज शाम अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम करीब छह बजे सोहराब खान पर यह फायरिंग हुई। इसके बाद उन्हें वहां एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रात करीब सवा 10 बजे उनकी मौत हो गई।
उधर, इस घटना के बाद बांसवाड़ा अंजुमन सदर के निवास और उदयपुर में अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसे देखते हुए दोनों ही जगहों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। हमलावारों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। ये सभी बाइक पर सवार हो कर आए थें और अंधाधुंध फायरिंग कर वहां से भाग गए। इस घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस ने मिटिंग भी की है।