फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर कई फीट उछली तेज रफ्तार कार, पांच जनों की मौत

Mon, 23 Oct 2017 01:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
सुबह सुबह तेज रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला जिसमें 5 लोगों की जिंदगी एक पल में बिखर गई। सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से दो बार टकराने के बाद कई फीट हवा में उछली उसके बाद नीचे आ गिरी, जिससे कार में सवार 5 लोगों की दबने से मौत हो गई और एक बच्‍ची घायल भी हो गई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार राजसमन्द में चारभुजा थानान्तर्गत मानसिंह का गुड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर एक अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गर्इ। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज़ के लिए उदयपुर के अस्‍पताल में रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों में इस दुर्घटना की चर्चा जोरों पर है।

पुलिस के अनुसार जयपुर का रहने वाला ये परिवार अपनी कार से वडोदरा जा रहा था।  मृतको में एक महिला, एक बच्ची व तीन पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोग आए मदद को

सड़क दुर्घटना।
मामले की जांच कर रही चारभुजा पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार गोमती देसूरी मार्ग से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार चालक कार से संतुलन खो बैठा। कार डिवाइडर से दो बार टकराई और उसके बाद कई फीट हवा में उछलने के बाद नीचे आ गिरी। 

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार में सवार सभी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। उसके बाद जब कार सवार लोगों को अस्पताल ले जाया गया तो एक बच्ची को छोड़कर सभी को मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें