कोचिंग को सीज करती निगम की टीम
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम जयपुर ने रविवार को सार्वजनिक मार्ग पर गंदगी फैलाने एवं निर्धारित क्षमता व रंग के डस्टबिन न होने के कारण पांच कोचिंग सेंटरों को अस्थाई रूप से सीज कर दिया। निगम की टीम ने गोपालपुरा स्थित एलन कोचिंग सेंटर , रिद्धि सिद्धि चौराहे के पास स्थित करियर प्वॉइंट, आकाश इंस्टीट्यूट, इनोवेशन इंस्टीट्यूट, स्प्रिंग बोर्ड कोचिंग पर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए तीन दिन के लिए अस्थाई रूप से सीज कर दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त स्वास्थ्य प्रथम नवीन भारद्वाज, राजस्व अधिकारी मानसरोवर नमन शर्मा, राजस्व अधिकारी विद्याधर नगर जोन छगन लाल और राजस्व अधिकारी होर्डिंग रामकिशोर मेहता उपस्थित थे।