फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में सीज हुआ 40 हजार किलो मिलावटी मसाला

Sun, 20 Aug 2017 10:26 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मिलावटी मसाले की जांच करते फूड इंस्पेक्टर
विज्ञापन
मिलावट के खिलाफ छेड़े गए अभियान में फूड इंस्पेक्टरों द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है जिसमें करीब 40 हजार किलो का मिलावटी मसाला सीज किया गया। जयपुर में मिलावट करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दूसरे दिन फूड इंस्पेक्टरों ने यहां चांदपोल की शुभम ट्रेडिंग कंपनी के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें 40 हजार किलो का मिलावटी मसाला सीज किया गया है।
विज्ञापन


फूड इंस्पेक्टरों को यहां मिलावटी मसालों से भरी करीब 900 बोरियां मिली जिनमें हल्दी-मिर्च-धनिया भरे हुए थे। इससे ठीक एक दिन पहले भी स्वास्थ विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में शुभम ट्रेडिंग कंपनी के यहां ठीक वैसे ही मसालों को सीज किया गया था जैसा कि शनिवार की कार्रवाई में कोल्ड स्टोरेज में मसाले मिले हैं। फिलहाल सभी जगह पर बेचे जाने वाले इस तरह के मिलावटी मसालों को सीएमएचओ स्तर पर सीज कर दिया गया है और शुभम ट्रेडिंग कंपनी की चांदपोल स्थित दुकान और गोदाम को भी सीज कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

मसाला इतना जानलेवा की आपको दे सकता है ये बीमारियां

डेमो इमेज
जानकारी के अनुसार सीएमएचओ द्वारा भारी मात्रा में सीज किए गए ​मिलावटी मसाले को लेकर कार्रवाई करने वाले एक फूड इंस्पेक्टर का कहना है कि मिलावट करने वाले महंगे मसालों में सस्ती चीजें डाल देते थे जिससे की मसालों की रेट सस्ती हो जाया करती थी।

बाजार में सस्ते मसाले मिलने के कारण ग्राहक भी इतने सस्ते मसालों को खुशी खुशी खरीद लिया करते हैं मगर उन्हें ये मालूम नहीं कि जिन मसालों का वो अपने घरों में उपयोग कर रहे हैं असल में वो उनके लि जानलेवा साबित हो सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन मसालों से दिमाग,पेट,स्किन और दिल की गंभीर बीमारियां हो सकती है जो धीरे धीरे आपके शरीर में घर करने के बाद एक बड़ी गंभीर बीमारी का रुप ले सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें