नवरात्र में दुर्गा की पूजा की गई। बेटियां बचाने का संकल्प लिया गया। दूसरी तरफ हैवानों ने प्रदेश में चार 'बेटियों' को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
पिछले तीन-चार दिन में जयपुर, बीकानेर कोटा में दुष्कर्म के चार मामले सामने आए है। बीकानेर में तो हैवानियत की सारी हदें पार हो गई । एक महिला ने 23 लोगों पर बारी बारी से गैंगरेप का आरोप लगाया है। दिल्ली की रहने वाली महिला बीकानेर जब किसी काम से आई तो उसे लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया जिसके बाद आरोपियों के दोस्तों ने भी अलग अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में बीकानेर पुलिस ने 6 नामजद शख्सों को गिरफ्तार किया है।
डांडिया खेलने गई बच्ची से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या
rape demo pic
कोटा के अनंतपुरा इलाके में दुर्गा सप्तमी के दिन डांडिया खेलने गई एक किशोरी के साथ दो बाल अपचारियों ने पहले तो दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। कोटा पुलिस ने इस मामले में दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी बाल अपचारियों ने हत्या से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात भी कबूली है। पुलिस के मुताबिक एक बाल अपचारी किशोरी से एक तरफा मोहब्बत करता था। जिसके चलते किशोरी और उसके परिजनों से झगड़ा भी हुआ था। इसी की रंजिश पाले बैठे बाल अपचारी ने किशोरी को धोखे से सुनसान इलाके में बुलवाया और दुष्कर्म के बाद पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
इधर चाकू की नोंक पर 16 की छात्रा से दुष्कर्म
rape demo pic
ऐसे ही भीलवाड़ा में भी 16 साल की नाबालिग स्कूली छात्रा से तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग को स्कूल के रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो जनों ने रोककर उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और सुनसान इलाके में चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घबराई बच्ची गांव की ही एक महिला के पास पहुंची और आपबीती सुनाई जिसके बाद दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों का एक परिचित बच्ची को लेने आया और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। मामले में तीनों आरोपियों को भीलवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एक और बलात्कारी बाबा आया सामने
बलात्कारी बाबा
- फोटो : Amar Ujala
दुष्कर्म और यौन शोषण के मामलों में बाबाओं के काफी नाम सामने आ रहे हैं। राजधानी जयपुर में बाबा ने बच्चा होने का झांसा देकर एक महिला को रात को रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।
बाबा के चंगुल से छूटकर महिला जयपुर में रह रहे अपने पति और बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
पत्नी ने सबसे पहले अपने पीहर फोन किया और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बाबा नारायण दास उम्र 35 साल निवासी सबलगढ़, टेंटरा मुरैना, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।