फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने के बाद पलटा सेना का ट्रक,चार जवान घायल

Tue, 19 Sep 2017 05:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
सैन्य सामान से लदा सेना का एक ट्रक आज पहाड़ी रास्ते में ब्रेक फेल होने से पलट गया। इस हादसे में सेना के चार जवान घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र अंतर्गत देसुरी की नाल में मंगलवार सुबह हुआ। यहां रसद ले जा रहे सेना के ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह पलट गया। सामान सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के दौरान ट्रक में सवार चार जवानों को चोटें आई हैं जिन्हें पाली के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। 

इधर सुबह हुई इस घटना से मार्ग जाम हो गया। ट्रक को क्रेन मंगवाकर हटाया गया और करीब तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। 
 
विज्ञापन

अच्छे अच्छे ड्राइवर भी यहां खा जाते हैं गच्चा

एक हादसे का पुराना फोटो
देसुरी की नाल इलाके में रास्ता काफी घुमावदार है और यहां अच्छे-अच्छे ड्राइवर भी गच्चा खा जाते है। 

सेना के वाहन चलाने वालों को खास प्रशिक्षण मिलता है। इसके बावजूद आज सेना के ट्रक का चालक इस नाल की चढ़ाव और घुमाव पर वाहन को सावधानी से पार करने में गच्चा खा गया। जानकारों का कहना है कि सरकार को यहां रास्ता सुरक्षित बनाने के लिए उपाय करने चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें