आवारा पशुओं का कहर आज फिर देखने को मिला। दो अलग-अलग हादसों में चार जनों की मौत हो गई। ये दोनों हादसे वाहन के सामने आवारा पशु आने से हुए।
राजधानी जयपुर में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर आज एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार आमेर थाना इलाके के कुंडा रोड पर आवारा पशु के बीच सड़क पर आ जाने से तेज रफ्तार जीप बेकाबू हो गई और खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे जीप में सवार दो महिलाओं एवं जीप चालक की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया।
बताया गया है कि जीप सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तभी आज दोपहर करीब 2 बजे के करीब ये हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।