इसी मंदिर के दर्शन को आ रहे थे श्रद्धालु
- फोटो : amar ujala
अभी बाबा रामदेव के भक्तों की एकसाथ जली 6 चिताओं की राख ठंडी भी नहीं हुई थी कि तीन अन्य लोग भी एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। ठीक उसी सड़क पर दो दिनों में एक बार फिर से आस्था की किरन एक दर्दनाक हादसे में बुझ गई जिसमें तीन लोग काल का ग्रास बन गए।
चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर भादसोड़ा के निकट आज सुबह सांवलिया जी जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों और मृतकों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में ले जाया गया है। भादसोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।