फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी दिलाने के बहाने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Tue, 07 Nov 2017 10:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
हैवानों की नीयत किस कदर खराब हो सकती है ये तब देखने को मिला जब एक साढ़े तीन साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन


मामला अलवर के भिवाड़ी का है जहां एक कॉलोनी में रहने वाले नेपाली परिवार की साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रविवार शाम एक नेपाली युवक ने ज्यादती का प्रयास किया है। पीड़ित परिवार व आरोपी दोनों नेपाल के रहने वाले हैं और यहां एक ही फैक्ट्री में काम करते हैं। 

जानकारी के अनुसार नेपाल का रहने वाला परिवार भिवाड़ी की एक कॉलोनी में रहता है। उसी कॉलोनी में नेपाल का एक युवक जंगबहादुर रहता था और दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। आरोपी पड़ोस में रहने वाली साढ़े तीन साल की मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और उसके  साथ ज्यादती का प्रयास किया।
विज्ञापन


काफी देर बाद बच्ची को ढूंढती हुई उसकी मां आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी ने मासूम बच्ची को अपने कमरे में बंद किया हुआ था। बच्ची ने गेट खुलते ही अपनी मां को आरोपी के द्वारा की गई हरकत बताई। 

 
विज्ञापन

डॉक्टरों की हड़ताल के चलते नहीं हो पाया मासूम का मेडिकल

rape shimla
पीड़ित मां-बाप ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मासूम का मेडिकल कराने के लिए  सोमवार को सीएचसी लेकर आई लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल के चलते बच्ची का मेडिकल भी नही हो पाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें