फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan New Districts: सीएम गहलोत का चुनावी दांव, राजस्थान में 19 नए जिलों की घोषणा, तीन नए संभाग होंगे

Fri, 17 Mar 2023 07:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा की है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए बांसवाड़ा, सीकर और पाली नए संभाग होंगे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा हुई है। इसके साथ ही तीन नए संभाग भी बनाए जाएंगे। इन नए संभागों में सीकर, पाली और बांसवाड़ा शामिल हैं। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट बहस का जवाब देते हुए की।

विज्ञापन


दो हजार करोड़ का प्रावधान
विधानसभा में शुक्रवार को बजट बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने 19 नए जिले और 3 नए संभागों की घोषणा की।  इन नए जिलों और जरूरतों की अपूर्ति के लिए 2,000 करोड़ के बजट का भी प्रावधान घोषित किया गया है। 

ये हैं नए जिले
बता दें कि राजस्थान में अब 50 जिले होंगे। इस घोषणा से पहले 31 जिले थे। वहीं राजस्थान में अब 10 संभाग होंगे। जानकारी के मुताबिक, 19 जिलों में अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), बालोतरा (बाड़मेर), ब्यावर (अजमेर), डीग (भरतपुर), डीडवाना-कुचामनसिटी (नागौर), दूदू (जयपुर), गंगापुर सिटी (सवाईमाधोपुर), जयपुर-उत्तर, जयपुर-दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी (अजमेर), कोटपूतली-बहरोड़ (जयपुर), खैरथल (अलवर) नीम का थाना (सीकर), फलोदी (जोधपुर), सलूंबर (उदयपुर), सांचोर (जालोर) और शाहपुरा (भीलवाड़ा) को नया जिला बनाया गया है।  वहीं, अब सीकर, पाली और बांसवाड़ा को नए संभाग होंगे।
विज्ञापन


नए जिलों का एलान क्यों?
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण राजस्थान में हमारे कई जिले ऐसे हैं, जहां जिला मुख्यालय से कई इलाकों की दूरी 100 किलोमीटर से भी ज्यादा है। इस कारण आमलोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कई जिलों की जनसंख्या भी अत्यधिक होने के कारण प्रशासन का हर परिवार तक पहुंचना कठिन हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि जिला अपेक्षाकृत छोटा होने से प्रशासन प्रबंधन और कानून-व्यवस्था पर निगरानी-नियंत्रण सहज और सुगम हो जाता है। देश के विभिन्न राज्य नए जिले बनाने में हमसे आगे रहे हैं। वहां पर जिलों की संख्या दोगुनी-तीन गुनी हो गई है। अभी हाल ही में भौगोलिक दृष्टि से हमसे छोटे राज्य पश्चिम बंगाल ने भी सात नए जिलों की घोषणा की है।
 
चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। पिछले कई सालों से नए जिले बनाने की मांग उठ रही थी, जिसको मुख्यमंत्री गहलोत ने आज बजट बहस के जवाब में पूरा कर दिया है।  एक साथ 19 नए जिलों की घोषणा एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें