फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के बाद प्रदेश को मिली 188 महिला कांस्टेबल

Tue, 13 Jun 2017 09:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीएम राजे ने किया परेड का निरीक्षण।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस अकेडमी में मंगलवार सुबह महिला आरक्षी 66 का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महिला जवानों की पासिंग आउट परेड और शपथ के बाद राजस्थान पुलिस को 188 नई महिला कांस्टेबल मिल गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थी। जिन्होंने परेड की सलामी भी ली। गौरतलब है कि हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राजस्थान पुलिस अकादमी को उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ अकादमी घोषित किया गया है।

दीक्षांत समारोह के दौरान नव नियुक्त महिला कांस्टेबल का जोश देखने लायक था। समारोह में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कांस्टेबलों को मुख्यमंत्री राजे ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, डीजीपी मनोज भट्ट के साथ अन्य पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि आज की परेड नारी शक्ति को समर्पित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें