फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की मिठासः जयपुर डेयरी ने बेचा रिकॉर्ड दूध

Mon, 26 Jun 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
ईद के मौके पर दूध बेचने वालों की चांदी हो गई। सबसे ज्यादा फायदा जयपुर डेयरी को हुआ है। डेयरी ने आम दिनों की तुलना सोमवार को 3.5 लाख लीटर दूध ज्यादा बिका है। 
विज्ञापन


जयपुर डेयरी ने सोमवार को करीब 11.66 लाख लीटर रिकॉर्ड दूध बेचा है। जयपुर डेयरी के प्रवक्ता अनिल गौड़ ने बताया कि जयपुर शहर में रोजाना करीब 8.5 लाख लीटर दूध की खपत होती है मगर ईद की वजह से सोमवार को करीब 3.5 लाख लीटर दूध बिका। 

ईद होने की वजह से घरों मे सिवैंया और खीर बनाने के लिए लोगों ने दूध की ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खरीदारी की। दूध की इस संभावित खपत को देखते हुए डेयरी प्रबंधन ने पहले से इंतजाम कर रखे थे। दोपहर में बंद रहने वाले दूध के बूथ पूरे दिन खुले रहे। 
विज्ञापन


उधर, जयपुर में देर रात तक बाजारों में रौनक रही। मुस्लिमों ने आधी रात बाद तक कपड़े आदि खरीदें। विभिन्न व्यापार मंडलों के अनुसार जयपुर में रविवार को 200 करोड़ का कारोबार हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें