फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2017 08:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयपुर की गोगुन्दा पुलिस ने शनिवार को बोरों में भरकर तस्करी कर ले जाया जा रहा 107 किलो डोडा पोस्त पकड़ा है। इसके साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गोगुन्दा थानाधिकारी भंवर सियाग ने बताया कि तस्करी की सूचना पर शनिवार दोपहर 1 बजे रावलिया खर्द तिराहे पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान लाल रंग की जायलो कार को रुकवाकर उसमें रखी बोरियों की जांच की तो उनमें डोडा पोस्त पाया गया। इस पर बाड़मेर के बिजराड़ थाना क्षेत्र के बिडाणियों की ढ़ाणी निवासी पर्वत सिंह पुत्र बाघ सिंह राजपूत और व बाड़मेर के गुडामालानी के बांटा गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र गणपत सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार डोडा पोस्त चित्तौड़गढ़ से बाड़मेर ले जाया जा रहा था। पुलिस को बोरों में 107 किलो 450 ग्राम डोडा पोस्त मिला है जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें