फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 1 से 5 की कक्षा के विद्यार्थियों किया जाएगा प्रमोट, 9 से 11 की होगी परीक्षा

Wed, 17 Mar 2021 11:47 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
Rajasthan Board - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत में कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए राजस्थान सरकार स्थानीय परीक्षाओं पर निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


सरकार के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को स्माईल-1, स्माईल-2 और 'आओ घर से सीखें' कार्यक्रम के तहत किए गए आकलन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।



राजस्थान सरकार की कक्षा छह और सात की परीक्षा 15 से 22 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर कराने की योजना है। साथ ही 9 और 11 की परीक्षा 6 से 22 अप्रैल तक जिला स्तर पर कराएगी। 
विज्ञापन


कक्षा 8 की परीक्षा बोर्ड के आधार पर आयोजित की जाएगी। इसके अभी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।  कक्षा 6,7,9 व 11 का रिजल्ट 30 अप्रैल को आएगा। आगे की कक्षाओं में प्रवेश 1 मई से शरू होगा।

जिन स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा, जीवन कौशल, अन्य विषय संचालित हैं उनकी परीक्षाएं 20 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। इसके परिणाम भी जल्दी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें