फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर हथियार समेत संदिग्ध गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2017 04:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर धरा गया संदिग्ध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएसएफ ने श्रीगंगानगर में आज भारत-पाक सीमा के नजदीक एक संदिग्ध को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीएसएफ ने श्रीगंगानगर के कोठा इलाके में हथियार तस्कर को सूचना पर सर्च आॅपरेशन चलाया। इस दौरान बीएसएफ और पुलिस ने की टीम ने कोठा चक के नजदीक गारम पक्की के तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। यह व्यक्ति मोटर साइकिल पर पंजाब की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन


यहां से अन्तरराष्ट्रीय सीमा करीब तीन किलोमीटर दूर है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो मोबाईल फोन, तीन सिम कार्ड और 102 रुपए नगद बरामद किए गए। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मंड सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी  हरिपुरा, पुलिस स्टेशन खुइयाँ सरवर, फजिल्का, पंजाब बताया। प्रारम्भिक पूछताछ करने के बाद बीएसएफ ने संदिग्ध को हिन्दुमलकोट पुलिस थाना के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें