यमन के हुति विद्रोहियों के गृह मंत्री ने सोमवार को दावा किया पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह की हत्या कर दी गई है।
सालेह के समर्थक सशस्त्र बल के संदर्भ में आधिकारिक टीवी अल मसिराह में कहा गया कि गृह मंत्रालय ने विद्रोही लड़ाकों के संकट की समाप्ति, उनके नेता और उनके कई आपराधिक समर्थकों की हत्या की घोषणा की है।
पढ़ें:- बहन को छोड़ने आए भाई के लौटते वक्त सीने में दागी गोली, तस्वीरों में देखिए...
सालेह ने शनिवार को ईरान समर्थित हुति विद्रोहियों के साथ अपने गठबंधन समाप्त करने की घोषणा की थी, जिनकी बदौलत वह तीन वर्षों तक राजधानी में संयुक्त रूप से शासन कर रहे थे।