फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले देखी 'द ममी रिटर्न्स', फिर कर डाला पिता का कत्ल

Tue, 09 May 2017 01:57 PM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में एक 27 साल की युवती ने एक्शन फिल्म 'द ममी रिटर्न्स' से प्रभावित होकर अपने पिता को चाकुओं से गोद दिया। पिट्सवर्ग में रहने वाली क्रिस्टीना निकासियो नाम की युवती का हाल ही में उसके मंगेतर से ब्रेकअप हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद वो अपने परिवारवालों से चिड़चिड़ाने लगी थी। बेटी के इस व्यवहार से आहत मां-बाप उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे। अपने मां-बाप की कोशिश से गुस्साई युवती ने अपने पिता एंथनी निकासियो के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि उसने अपने पिता को इस वजह से मार दिया क्योंकि फिल्म में एक किरदार जब प्यार नहीं कर पाता है तो वो अपने पिता को मार देता है। क्रिस्टीना ने कहा कि ये 2001 की फिल्म 'द ममी रिटर्न्स' थी। आरोपी युवती ने अपने बयान में ये भी कहा कि उसे नहीं पता क्यों, लेकिन उसे लगा कि उसके पिता को मर जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें