फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी जेल जो बनी कब्रिस्तान, 15 बरामद लाशों में से 3 के सिर गायब

Sun, 19 Mar 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
एक ऐसा जेल सामने आया है, जिसे कैदियों का कब्रिस्तान बताया जा रहा है। इस जेल से करीब 15 लाशे मिली हैं, जिसमें से तीन के सिर गायब हैं। ये जेल दक्षिणी अमेरिका के देश वेनेजुएला का है। ग्वारिको की जनरल जेल, कब्रिस्तान बन जाना और कैदियों की लाश मिलने से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
विज्ञापन


जांच में जुटे करीब 20 फोरेंसिक जांचकर्ताओं का मानना है कि अभी और लाशे इस जेल से बरामद की जा सकती हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक इन साउथ अमेरिकन की जेलों में कैदियों के गैंग बने हुए हैं और यहां अक्सर मौत, हत्याएं और झगड़ों की वारदाते होती रहती हैं।

मानवा को शर्मसार करने वाली इस वारदात का विरोध करने वाले एक ग्रुप का कहना है कि कैदियों के लाश की संख्या 100 तक पहुंच सकती है। ग्रुप का कहना है कि जेल में 14, 50 या 100 कैदी हो, वो सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन फिर भी वे इन जेलों में सेफ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से ही क्रिमिनल गतिविधियों को अंजाम देते हैं कैदी!

जेल में जांच
बताया जा रहा है कि इस जेल में करीब 9,000 कैदियों को रखने की क्षमता है। एक सच ये सामने आया है कि वेनेजुएला के जेलों में ड्रग्स, मोबाइल और इंटरनेट से जुड़े कंप्यूर्ट्स का खूब इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं यहां से कथित तौर पर बैठे-बैठ कैदी दुनिया से जुड़ कर अक्सर क्रिमिनल गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

वेनेजुएला के जेल में कैदियों की हत्या का सबसे बड़ा मामला 1994 में सामने आया था। इस वक्त गैंग में लड़ाई हो जाने की वजह से करीब 130 कैदियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें