फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौनशोषण के आरोपी टीचर ने कोर्ट में ब्लेड से गला काटा

Fri, 21 Oct 2016 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
US man
विज्ञापन
अमेरिका के कैलिफोर्निया कोर्ट में नाबालिग का यौनशोषण करने के मामले में फंसे टीचर ने ब्लेड से खुद का गला काटने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोप साबित होने के बाद कोर्ट की ओर से उसे इस बर्बर अपराध के लिए करीब 66 साल की सजा सुनाई जाने वाली थी। 
विज्ञापन


डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार इस मामले में बहस के बाद जैसे जज ने अटॉर्नीज की राय मांगी और उन्होंने आगे किसी तरह की बहस से इंकार किया वैसे ही उसने ब्लेड से खुद को खत्म करने की कोशिश की। हॉन्टीगन बीच का रहने वाला जैफरी स्कॉट जॉन्स हाई स्कूल का इंग्लिश टीचर था।
विज्ञापन

गला काटने के बाद टीचर का सिर लगा टेबल पर

सुनवाई के दौरान वकील ने बताया कि टीचर ने अपने गले को ब्लेड से काटने की कोशिश की, इसका पता तब लगा जब उसका सिर जोर से टेबल पर लगा। इस हमले में जॉन्स को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे यौन शोषण मामले पर वकील ने कहा कि इससे संबंधित जो डीएनए रिपोर्ट पेश किए गए थे, उससे हमें आपत्ति थी जिस पर हम बहस चाहते थे।

कोर्ट परिसर में इस तरह की कोशिश से सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि कठोर सुरक्षा होने के बावजूद उसके पास ब्लेड कहां से आया। बताते चलें कि हॉन्टीगन पार्क की लिबरा अकादमी में जॉन्स इंग्लिश की क्लास देता था। इस बीच उसने अपने गर्लफ्रेंड के रिश्तेदार का यौनशोषण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें