एक शॉपिंग सेंटर में दो दंपति को लड़ाई करते हुए पकड़ा गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उनके छोटे बच्चे अपने माता- पिता की लड़ाई को खत्म करने के लिए नाकाम कोशिश करते रहे। मगर किसी भी मां-बाप ने उनकी एक न सुनी। घटना न्यू जर्सी स्थित एक वॉलमार्ट की है।
यहां दो दंपत्ती अचनाक से आपस में लड़ाई करने लगे और हाथापाई पर उतर आये। उनके दो बच्चे अपने माता-पिता की लड़ाई को छुड़वाने के लिए नाकाम कोशिश कर रहे थे। लड़ाई वाले इस एक मिनट के वीडियो में दो व्यक्ति आपसी विवाद को लेकर अचानक से एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे हैं। वहीं दूसरी और बच्चों की मां आपसी में लड़ाई करने लगीं ।