फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात का शव पांच साल तक लॉकर में रखने वाली महिला गिरफ्तार  

Wed, 26 Sep 2018 04:52 AM IST
एजेंसी, टोक्यो 
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान की राजधानी टोक्यो में मृत पैदा हुए बच्चे का शव पांच साल तक रखने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 49 वर्षीय महिला ने यूगसुडानी स्टेशन के पास एक क्वाइन लॉकर में शिशु के शव को रखकर छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, महिला बेरोजगार है और उसने खुद ही पुलिस को सारी बात बताई। उसने बताया कि चार या पांच साल पहले उसे मृत बच्चा पैदा हुआ था। इससे वह बेहद दुखी थी और शव को दफना नहीं पा रही थी। इसलिए शव को लॉकर में रख दिया। 

कुछ दिन पहले महिला को उसके घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद उसने सारी बात बताने का फैसला किया। उसने लॉकर की चाभी घर में इस उम्मीद में छोड़ी थी कि कोई न कोई शव को ढूंढ ही लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें