दुनिया में मशहूर सितारों के संघर्ष की कहानी आपने जरूर सुनी होगी लेकिन अपराध की दुनिया को छोड़कर नाम कमाना वाकई कठिन होता है। WWE के स्टार ड्वेन डगलस जॉनसन उनमें से एक है जिन्होंने 14 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा। लेकिन, अब एक्टर बन चुके ड्वेन की साल भर की कमाई करीब 400 करोड़ रुपये है।
बताते चलें कि ड्वेन डगलस जॉनसन को दुनिया 'द रॉक' के नाम से जानती है। आखिर अपराध की दुनिया में ड्वेन ने कदम क्यों रखा और कैसे वो रेसलिंग में पहुंचे, आइए जानते हैं -
विज्ञापन
2 of 6
ड्वेल अपने पिता के साथ
- फोटो : REUTERS
दरअसल, ड्वेन के पिता पेशे से रेसलर थे और जिस दौरान वे होनोलुलु में रहने आए उस समय परिवार के हालात कुछ ठीक नहीं थे। परिवार एक छोटे से अपार्टमेंट में रहने को मजबूर था। इस बीच ड्वेन ने घर के हालात सुधारने के लिए चोरी और डकैती का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि चोरी और छीनाझपटी के मामले में उन्हें करीब 9 से 10 बार जेल जाना पड़ा था। ड्वेन ने बताया कि होनोलुलु में यात्रियों की काफी संख्या रहती थी जिसे देखकर ड्वेन ने कुछ साथियों के साथ मिलकर यात्रियों को लूटना शुरू कर दिया, क्योंकि ऐसा करने पर ड्वेन के हाथ अच्छी खासी रकम, ज्वैलरी जैसी महंगी चीजें लग जाती थी। लेकिन परिवार के दबाव के बाद ड्वेन को यह सब छोड़ना पड़ा।
4 of 6
ड्वेन का संघर्ष यही खत्म नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने रग्बी खेलना शुरू कर दिया। रग्बी में कामयाबी नहीं मिली तो ड्वेन ने फुटबॉल खेलना शुरू किया। फुटबॉल में हाथ नहीं जमा और उन्हें टीम से निकाल दिया गया। सपना टूटने से परेशान ड्वेन डिप्रेशन में आ गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
Dwayne Johnson
उन्होंने बताया कि टीम से निकाले जाने के बाद उनकी जेब में महज कुछ डॉलर थे। पिता की रेसलिंग ड्वेन को हमेशा प्रेरित करती थी और इसी वजह से उन्होंने आखिरकार रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा। ड्वेन को 1996 में तब वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन में जगह मिल गई।
इसके बाद ड्वेन ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ी और उन्हें हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला। बताते चलें कि ड्वेन ने 'द ममी रिटर्न्स', 'द स्कॉर्पियन किंग' जैसी फिल्मों में काम किया, जिनके लिए उन्हें अच्छी रकम भी दी गई।