इंग्लैंड के ब्रिगटन में एक 19 वर्षीय लड़की पर 100 बार चाकू से हमला किया गया। पीड़िता पर हमला और किसी ने नहीं उसके सरफिरे आशिक उसमान ने किया। हैरान करने वाली बात है कि वह पीड़िता के दो साल के बच्चे के सामने चाकूू से वार करता गया।
डेली मेल की खबर के अनुसार पीड़िता ने बताया कि पानी का ग्लास ने देने की मामूली बात पर ब्वॉयफ्रेंड इतना गुस्सा गया कि उसने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपी चाकू का इस्तेमाल करने लगा, लेकिन पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही।
इस बीच वह भाग कर एक बस में पहुंच गई। ड्राइवर ने पीड़िता का हालत देख तुरंत पुलिस को खबर कर दी। हालांकि बच्चे को किसी तरह पड़ोसियों ने सनकी से बचा लिया।