आयरलैंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक टीचर के अपने 3 बेटों समेत पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुदकुशी कर ली। डेली मेल के मुताबिक टीचर ने आत्मसम्मान खोने और शर्मिंदगी से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया। दरअसल, कुछ दिन पहले टीचर स्कूल में कंप्यूटर पर पॉर्न फिल्म देखते हुए पकड़ा गया था।
साथी टीचर के मुताबिक 40 वर्षीय स्कूल टीचर एलन हावे स्कूल में पॉर्न फिल्में देखते और गंदी हरकत करते देख लिया गया था। इस घटना के बाद एलन हावे ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिससे उसके रिश्तेदार सकते में हैं।
घटना के बाद से शर्मिंदा एलन ने अपनी बीवी और 3 बेटों को मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी से इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आखिर में एलन ने खुद की भी जान ले ली। यह घटना 29 अगस्त साल 2016 की है। इस घटना की जांच हाल ही में पूरी हुई है।
जांच रिपोर्ट में पाया गया कि एलन हावे काफी डिप्रेस था जिसकी वजह से उसने ऐसा किया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक एलन को लगा कि अब उसने समाज में अपना सम्मान खो दिया है, जिसे कभी वापस हासिल नहीं किया जा सकता। वह खुद को समाज का अहम अंग मानता था।