फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी छिपे क्लास में छात्राओं की अश्लील तस्वीरें खींचता था टीचर, 14 को बनाया शिकार

Thu, 18 Jan 2018 03:55 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में एक टीचर को काम के लिए आईपैड मिला, लेकिन वह चोरी छिपे क्लास में छात्राओं की अश्लील तस्वीरें खींचता था। मामले का खुलासा हुआ तो 14 लड़कियां उसकी शिकार निकलीं। आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


घटना अमेरिका के पेंसिलवानिया की है। यहां 34 साल के गैसपारे गैंबिनो को क्लास में नाबालिग छात्राओं की गंदी तस्वीरें लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गैंबिनो पेंसिलवानिया के वायने हाईलैंड डिस्ट्रिक्ट नाम के स्कूल में टीचर के पद पर था। उसने स्कूल की ओर से दिए गए टैबलेट से क्लास की करीब 14 लड़कियों की तस्वीरें ली। पुलिस के अनुसार इस बात का खुलासा तब हुआ जब क्लास की एक छात्रा ने काम के लिए गैंबिनो का टैबलेट ले लिया। 
विज्ञापन

गैंबिनो का गुगल ड्राइव खुलने से उसकी गंदी करतूतों का खुलासा हुआ

छात्रा से टैबलेट में गलती से गैंबिनो का गुगल ड्राइव खुलने से उसकी गंदी करतूतों का खुलासा हुआ। गैंबिनो की काले कारनामे सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया और पुलिस को इस बात की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने बताया कि गैंबिनो इस शर्मनाक काम को क्लास में अपनी कुर्सी पर बैठकर अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें