लंदन की एक सेल्फी क्वीन के आरोप से उस वक्त अदालत भी दंग रह गई जब उसने बताया कि उसका सगा भाई ही उसके साथ वर्षों तक रेप करता रहा। अंगरेजी अखबार 'द सन' के मुताबिक युवती ने आरोप लगया कि बचपन में खेल-खेल के दौरान कई दफा भाई ने उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।
अदालत में चले इस मामले में आरोपी को दोषी पाया गया है। आरोपी का नाम माइकल बर्क है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह महज 9 साल की थी, उस दौरान उसके भाई माइकल बर्क ने पहली बार उसके साथ रेप किया था।
माइकल पर 8 बार रेप का करने का आरोप है। अपने साथ हुई खौफनाक वारदात का खुलासा कर सेल्फी क्वीन ने अपने भाई के वहशीपन से पर्दा उठाकर वह साहस दिखाया है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी है।
खेलने के बहाने करता था रेप
पीड़िता का कहना है कि भाई की हैवानियत के चलते वह सालों तक डिप्रेशन में रही थी। वह माइकल की तुलना एक शैतान से कर सकती है। उसने कहा कि जिस तरह से माइकल ने मेरा फायदा उठा कर बार-बार रेप किया ऐसा एक शैतान ही कर सकता है।
पीड़िता ने बताया कि माइकल घर में खेलने के वक्त, रात को सोते समय और घर खाली होने पर वह उसका यौन शोषण करता था। एक दिन दोनों बहन-भाई चर्चित 'हाइड एंड सीक' का गेम खेल रहे थे। मौके का फायदा उठा कर माइकिल ने उसे आंखें बंद करने को कहा।
सेल्फी क्वीन बोली, मेरा बचपन हुआ बर्बाद
- फोटो : The Sun
यह सब पहली बार हो रहा था इसलिए उसे समझ नहीं आ रहा था आखिर हो क्या रहा है। आंखें खोलने के बाद पीड़िता ने देखा कि उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और भाई उसके ऊपर लेटा हुआ था और यहीं से माइकल ने शोषण की शुरुआत कर दी।
इसके बाद 9 साल से 11 साल की उम्र के बीच माइकल ने उसका कई बार रेप किया। अपनी दर्दनाक आपबीती को बयां करते हुए सेल्फी क्वीन का कहना है कि माइकल ने मेरा बचपन बर्बाद कर दिया। सेल्फी क्वीन ने बताया कि वह कई बार उससे बचने की कोशिश करती थी, लेकिन वह बहाने ढूंढ़़ कर उसे अपना शिकार बनाता रहता था।