फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन बेटियों की कस्टडी मिली, उन्हीं को बनाया हवस का शिकार

Sun, 25 Jun 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या हो जब पालनहार ही शोषण करने वाला बन जाए। ऐसा ही एक मामला रूस में सामने आया है, जहां 5 लड़कियों का पालन पोषण करने वाला ही उनसे रोज बलात्कार करता था। दरअसल रूस में एक शख्स पर पांच लड़कियों से बलात्कार का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


सभी पीड़ितों की उम्र 17 साल से कम है। रूसी मीडिया के अनुसार पांचों बच्चियों को अनाथालय से आरोपी के पास बेहतर परवरिश के लिए भेजा गया था। इसके एवज में उसे सरकार से फंड भी मिलता था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब इनमें से एक लड़की ने अपनी स्कूल टीचर को आपबीती सुनाई। 

स्कूल टीचर की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि पुलिस ने किसी कारण से आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। आरोपी के खिलाफ 5 बच्चियों से रेप के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने कहना है कि आरोपी 5 में से 4 लड़कियों के साथ रोजना सेक्स करता था और इसके लिए वह उन्हें मजबूर करता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सभी लड़कियों को अनाथालय भेज दिया गया है। सरकार लड़कियों की देखभाल के लिए आरोपी को हर महीने 22 हजार रुपये देती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें