फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी जो बना हैवान, पूर्व प्रेमिका का शव कुत्तों को खिलाया

Wed, 15 Mar 2017 10:58 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
ब्रूनो फर्नांडिस
विज्ञापन
ब्राजील के एक फुटबॉल क्लब को एक गोलकीपर को अनुबंधित करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस गोलकीपर को 2010 में अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या का आदेश देने के मामले में दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन


ब्रूनो के नाम से मशहूर ब्रूनो फर्नांडिस को सोमवार को बोआ इस्पोर्ट (बोआ स्पोर्ट्स) ने अनुबंधित किया। कुछ हफ्ते पहले ही वो जेल से रिहा होकर लौटे हैं। इस अनुबंध को लेकर प्रायोजकों और सोशल मीडिया पर लोगों ने गंभीर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

साल 2013 में ब्रूनो को 22 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। वो अपनी पूर्व प्रेमिका एलिजा समुदियो के अपहरण और फिर हत्या के मामले में दोषी पाए गए थे। लेकिन इस मामले को लेकर एक अपील की वजह से उन्हें रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन

मामला ब्राजील की मीडिया में छाया रहा 

उनके वकील कोर्ट में अपनी दलील में कामयाब रहे थे कि निर्धारित समय में अदालत उनकी अपील पर सुनवाई करने में असफल रही है, इसलिए उन्हें हिरासत में नहीं रखा जा सकता है। एलिजा समुदियो की गुमशुदगी और फिर हत्या का मामला ब्राजील की मीडिया में छाया रहा था।

साल 2010 में ब्रूनो फर्नांडिस फर्स्ट डिविजन फुटबॉल क्लब फ्लामेंगो के सफल गोलकीपर हुआ करते थे और ऐसा माना जा रहा था कि 2014 के फीफा विश्वकप के फाइनल मुकाबलों में खेल सकते थे। लेकिन ब्रूनो की गिरफ्तारी और बाद में उनके कबूलनामे से ब्राजील के फुटबॉल फैन सकते में आ गए थे।

उन्होंने अपने बयान में ये स्वीकार किया था एलिजा समुदियो की गला घोंट कर हत्या की गई थी और उनके अवशेष को कुत्तों को खिलाया गया था। अभियोजकों ने कहा कि ब्रूनो फर्नांडिस ने उनकी हत्या इसलिए करवा दी क्योंकि वो उनके बच्चे (बेटे) के लिए गुजारा भत्ता देने से बचना चाहते थे। वारदात के बाद ब्रूनो हत्या करवाने के आरोपों से इनकार करते रहे, लेकिन जांच के बाद उन्हें न केवल हत्या बल्कि शव छुपाने और बेटे के अपहरण का भी दोषी पाया गया।
विज्ञापन

ब्रूनों को टीवी पर खेलता देखना शर्मनाक होगा

अब जब लोगों को पता चला कि अपनी सजा का कुछ हिस्सा ही जेल में बिताने के बाद वो बोआ इस्पोर्ट के साथ फुटबॉल करियर दोबारा शुरू करने जा रहे हैं तो कई ब्राजीलियाई लोग नाराज हो गए। तीन प्रायोजकों ने तो क्लब को दी जानेवाली वित्तीय मदद भी रोक दी है। कई लोगों ने कहा कि उन्हें ये बात अच्छी नहीं लगी कि फुटबॉल क्लब ने ट्विटर पर ब्रूनो की मुस्कुराती और अनुबंध से खुश क्लब के अधिकारियों की तस्वीरें पोस्ट कीं।

लिएंड्रो लिएट नाम के एक ट्विटर यूजर ने कहा, "ब्रूनो बोआ इस्पोर्ट के लिए भले ही कमाल के खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें टीम में शामिल किया जाता है तो क्लब का नाम विश्व फुटबॉल या फिर फुटबॉल के मानचित्र से हमेशा के लिए मिट जाएगा।"

कई दूसरे लोगों ने लिखा कि ये शर्मनाक है कि एक व्यक्ति जिसने अपनी पूर्व प्रेमिका के अवशेष कुत्तों को खिला दिए वो अब फुटबॉल खेलता हुआ टीवी पर नजर आएगा। कुछ अन्य लोगों ने क्लब से नाता तोड़नेवाले प्रायोजकों को बधाई दी। हालांकि कुछ अन्य लोगों का कहना है कि क्लब को दोषी ठहराना ठीक नहीं और ब्रूनो फर्नांडिस को अधिकार है कि जेल से रिहा होने के बाद वो अपना करियर दोबारा शुरू कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें