Lebanon County Correctional Facility
- फोटो : crime online
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा सतर्क रहने वाले मां-बाप ही अपने बेटे की जान के दुश्मन बने हैं तो इससे ज्यादा चौंकाने वाला और कुछ नहीं हो सकता है।
मौजूदा मामला लेबनॉन कंट्री का है। जहां पैरेंट्स की एक छोटी सी गलती उनके बच्चे की मौत की वजह बनी है। दरअसल, मामला कुछ यूं है कि माता-पिता अपने 2 साल के बच्चे को पालने में लिटाया था, और वह पालने से कहीं बाहर न गिर जाए इसके लिए उन्होंने गद्दे के पालने के ऊपर से गद्दा रख दिया महज इतना ही नहीं उन्होंने गद्दे के ऊपर नमक का पैकेट भी रखा।
उनकी इसी हरकत ने उनके बच्चे के जान ले ली। डब्लूजीएएल टीवी की खबर के मुताबिक पुलिस से माता-पिता, जस्टिन ड्वायर और कोर्टनी स्लेश के मौत पर पैरेंट्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। बताते चलें कि बच्चे इयोन की मौत इसी साल के अप्रैल माह में हुई थी।
पढ़ें- नाबालिग गर्लफ्रेंड को खुश करने के चक्कर में मासूम बेटे को मार डाला
दमघुटने की वजह से गई जान
जांचकर्ताओं से पूछताछ में हत्या के आरोपी पैरेंट्स ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था बल्कि वह अपने बेटे को पालने से बाहर न चढ़ने से रोकने के लिए यह कोशिश की थी, और वह अक्सर ऐसा तरीका अपनाते थे, लेकिन इस बार बच्चे के दमघुटने की वजह से जान गई, जिसके तत्काल बाद उन्होंने 911 पर कॉल करके सूचना दी थी।
पुलिस ने दंपति पर गैर इरादतन हत्या, गैरकानूनी संयम से संबंधित साजिश और बच्चे की जान को खतरे में डालने के तहत मामला दर्ज किया है।
उन पर साधारण हमले से संबंधित षड्यंत्र करने का आरोप लगाया गया है। बुधवार को केस की सुनवाई को दौरान जज ने दोनों पर 250,000 डॉलर की जमानत की तय की है। मृत बच्चा 2014 में क्रिसमस डे के मौके पर पैदा हुआ था।