वहां से मिली एक लड़की का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसके 12 और भाई-बहनों को बंधक बनाकर रखा था। पुलिस के अनुसार, ये लड़की 10 साल की लग रही है और बहुत कमजोर है।
पुलिस अधिकारियों ने बाद में पाया कि कई बच्चों को बेड पर चेन और तालों से बांधकर रखा गया था और उस जगह पर बहुत बदबू भी आ रही थी। पुलिस के मुताबिक बच्चों के माता-पिता इस बात का ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं कि उन्होंने बच्चों को ऐसे हालातों में क्यों रखा था।
अधिकारी ये देखकर हैरान थे कि घर से मिले बच्चों में से सात बच्चे 18 से 29 साल के बीचे के थे। पुलिस का कहना है, पीड़ित कुपोषित थे और बहुत गंदे थे। सभी पीड़ितों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।
फिलहाल आरोपी 13 बच्चों के माता-पिता को 9 मिलियन डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया है।