फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बचाने के नाम पर कर दी वनमानुष की हत्या, एयर गन से मारे 130 शॉट्स

Thu, 22 Feb 2018 01:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया के बोर्नियों द्वीप में एक वनमानुष की बेहरमी से हत्या की गई है। फसल बचाने के नाम पर सिरफिरों ने एयर राइफल से वनमानुष पर करीब 130 बार फायर किया। वनमानुष की हत्या करने के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक पांचवां आरोपी भी शामिल है, जिसकी उम्र महज 13 साल है। 

विज्ञापन


एक्सरे में सामने आया कि उसके शरीर में शरीर में कम से कम 130 छर्रे दिखे जिसमें से 70 छर्रे सिर्फ उसके सिर में लगे थे। शव परीक्षण में यह पाया गया कि शूटिंग के चलते वह अंधा हो गया था और तेज हमलों कारण 17 खुले घाव भी थे। बोर्नियो द्वीप में अक्सर वनमानुषों की हत्या को अक्सर अंजाम दिया जाता है।

पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि सभी आरोपियों ने कबूल लिया है। इन्हें पांच साल की सजा और करीब 7400 डॉलर के हर्जाने का सामना करना पड़ सकता है। आरोपियों ने बताया कि फसलों को बर्बादी से बचाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया। बता दें कि इंडोनेशिया में वनमानुषों की संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन


यूनियन फॉर कन्वर्सेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) के आंकड़ों के मुताबिक बोर्नियो में 54,000 वनमानुष के होने का दावा किया गया, लेकिन यहां सिर्फ 15,000 वनमानुष ही मौजूद हैं। इसस पहले 1999 में यहां वनमानुषों की संख्या 150,000 थी, लेकिन इनकी संख्या तेजी से गिर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें