फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या कर वीडियो फेसबुक में डाला, अमेरिका में अलर्ट

Mon, 17 Apr 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। फेसबुक पर एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद पुलिस ने यह चेतावनी जारी की है। तलाश 37 साल के स्टीव स्टीफंस नाम के शख्स की है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने बुजुर्ग की हत्या कर वीडियो पोस्ट किया। स्टीव का दावा है कि उसने 14 और लोगों की हत्या की है। इस खूंखार को तलाशने में पुलिस ने पूरा जोर लगा रखा है। इस बीच पेन्सिलवेनिया, न्यूयॉर्क, इंडियाना और मिशिगन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खासतौर से बुजुर्गों को घर पर रहने की ही सलाह दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार को ईस्टर वाले दिन स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 2 बजे हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। मृतक बुजुर्ग की पहचान रॉबर्ट गॉडविन के रूप में हुई है। रॉबर्ट के बेटे ने क्लीवीलैंडडॉटकॉम को बताया कि दोपहर को उसके पिता घूमने निकले थे। वहीं, स्टीव स्टीफंस की 15 लोगों की हत्या के दावे पर पुलिस फिलहाल इसलिए यकीन नहीं कर रही है, क्योंकि एक ही व्यक्ति की मौत की पुष्टि वह कर पाई है। पुलिस के मुताबिक, 6 फीट का स्टीव सफेद रंग की फोर्ड कार के साथ फरार है और वह लोगों के लिए खतरा बन सकता है। इस बीच फेसबुक ने स्टीव द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो और अन्य कंटेंट को हटा दिया है। 
विज्ञापन


हत्याएं तभी रुकेंगी जब जॉय या उसकी मां फोन करेंगी

हत्यारा स्टीव मेंटल हेल्थ केयर में मैनेजर है। फेसबुक पोस्ट में उसने हत्या के पीछे की वजह जॉय लेन नाम की एक महिला को बताया है, जोकि उसकी एक्स पार्टनर रह चुकी है। स्टीव ने फेसबुक पर लिखा है कि हत्याएं तभी थमेंगी, जब जॉय या उसकी मां उसे फोन करेंगी। जॉय अमेरिकी एयरफोर्स का हिस्सा हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, जॉय इस समय सुरक्षा में है। सीबीएस से बातचीत में जॉय ने बताया कि वे दोनों कई साल तक संबंधों में रहे थे। उसने इस सबके लिए माफी मांगते हुए कहा है कि स्टीव वाकई में एक अच्छा व्यक्ति है। यह समय उनके लिए बेहद कठिन है। जॉय ने अपने परिवार की निजता की बात भी कही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें