2 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई की, वीडियो भी बनाया
- फोटो : donday & dailymail
नटखट नादानियों-शरारतों के लिए तो बच्चे अक्सर मां के हाथों मार खाते हैं, लेकिए इस रूसी मां ने अपने दो साल के बेटे की बेरहमी से पिटाई इसलिए की, क्योंकि पति से इंतकाम लेना था। डेलीमेल की खबर के मुताबिक इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो से सनसनी फैली है। मामला रूस के रोस्तो ऑन डॉन शहर का है।
वीडियो में दिख रही तस्वीरों और लोकल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक 2 वर्षीय सासा अपनी मां तातियाना से बेरहमी से पीटते हुए दिख रहा है। बच्चा चीखता-चिल्लाता है, लेकिन मां को मासूम की आहों पर जरा भी तरस नहीं आता, वो उसे पीटती जाती है और स्थानीय भाषा में पति को कोसती जाती है। आरोप है कि बच्चे की पिटाई का वीडियो आरोपा महिला ने ही बनाया है।
इंटरनेट पर बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी। स्थानीय मीडिया की मानें तो कुछ दिनों पहले आरोपी महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया था। महिला उससे इस बात का बदला लेना चाहती थी।
इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी
अपने ही बेेटे की गुनहगार बन गई मां!
- फोटो : demo
महिला के करीबी ने दावा किया कि बच्चे की पिटाई के वीडियो को इंतकाम का जरिया बनाकर वो पति को ब्लैकमेल करने लगी, वो पति की बहन को वीडियो बनाकर भेजती रही।
डॉक्टरों की मानें तो पिटाई से सासा के शरीर पर खरोचें जरूर आई हैं, लेकिन ऐसी कोई चोट नहीं है जो हमेशा के लिए बनी रहे। लेकिन उसके घरवालों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वे इस बात के लिए आशंकित है कि कहीं बच्चे के दिमाग पर गहरा असर न पड़े।
सासा की चाची और दादी उसे अपने पास रखने के लिए दावा ठोंक रही हैं। वहीं रूसी पुलिस और अभियोजन पक्ष ने कहा है अभी मामले की जांच चल रही है।