पाकिस्तान में शादी का प्रोपोजल ठुकराना दो बहनों को भारी पड़ गया। एक शख्स ने दो बहनों पर हेंड ग्रेनेड फेंक दिया जिसकी वजह से वह बुरी तरह घायल हो गई। मीडिया खबरों के अनुसार दोनों बहने सनम (17) और समरीन (19) छत पर सो रहीं थीं, इसी बीच साजिद नाम के एक शख्स ने ग्रेनेड फेंक दिया।
दोनों बहनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक लड़िकयों पर हमला करने वाला साजिद उनका रिश्तेदार ही है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक साजिद दोनों बहनों में से एक से शादी करने का इच्छुक था इसलिए उसने शादी का प्रोपजल भेजा।
लेकिन उसके गलत धंधों में जुड़े होने की वजह से पिता ने ये प्रोपोजल ठुकरा दिया। इसके बाद उसे बदले की कुछ ऐसी सनक लगी कि उसने बदला लेने की ठान ली। मीडिया खबरों के मुताबिक हमलावर साजिद वह ड्रग्स का धंधा करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।