कैश वैन के बक्से को चेक कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले की कपसेठी पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक कैश वैन में रखे बक्से से 50 लाख रुपया बरामद किया। बरामद रुपये एक निजी बैंक के बताये गए हैं।
थानाध्यक्ष कपसेठी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बरामद रुपये एक निजी बैंक के हैं और भदोही ले जाए जा रहे थे।
हालांकि वैन में उक्त निजी बैंक का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।आयकर विभाग के अधिकारियों को रुपये की बरामदगी की जानकारी दे दी गई है।
इसके साथ ही बैंक के अधिकारियों को भी थाने पर बरामद रुपयों से संबंधित कागजात लेकर आने को कहा गया है।