फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ दुष्कर्म कर खींचता था तस्वीरें, 235 साल की हुई सजा

Wed, 14 Sep 2016 03:05 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी जैसन कॉप - फोटो : syracuse
विज्ञापन
अमेरिका में दो बच्चों के साथ दुष्कर्म करने और उनकी अश्लील तस्वीरें खींचने के आरोप में एक शख्स को 235 साल की सजा सुनाई गई है। 40 साल के आरोपी जैसन कॉप को कोर्ट ने आदेश दिया है कि वह पीड़ित बच्चे को मुआवजा दे। वह पीड़ित बच्चे को मुआवजे के तौर पर 1000 डॉलर किश्तों में देगा।
विज्ञापन


जज ग्लेन सुदाबी ने कहा कि आवश्यक आजीवन कारावास की सजा उचित है क्योंकि कॉप के यौन अपराध दोहराने की हरकत समाज को कमजोर बनाती है।
Trending Videos
विज्ञापन

6 दिन की बच्ची को भी नहीं छोड़ा

- फोटो : getty images
फोक्स न्यूज के अनुसार मई में सामने आए मामले में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। खुलासे में यह भी सामने आया है कि कॉप ने कई और बच्चों को अपना शिकार बनाया था। चौंका देने वाली बात है कि आरोपी की लिस्ट में एक 6 दिन की बच्ची भी शामिल थी, जिसकी तस्वीरों को उसने शेयर भी किया था।

मामले की जांच में जुटी लीसा फ्लैचर का कहना है कि आरोपी की लंबी सजा उन दूसरे लोगों के लिए भी एक सीख का काम करेगी, जो इस घिनौने अपराध को अंजाम देने की सोचते हैं। आरोपी ने अपने गुनाह को रोते-रोते कबूला है और कहा कि मैं अपनी इस हरकत पर काफी शर्मिंदा हूं।

बच्चों को कहा कि इसमें उनका कोई दोष नहीं है, उम्मीद है वो मुझे माफ कर देंगे। साथ ही मैं अपने किए पर हर रात पछताता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें