फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी पिता ने 22 मुक्के मारकर चार महीने की बेटी का किया कत्ल

Mon, 22 Aug 2016 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के शिकागो में एक हैवान पिता ने अपनी चार महीने की बच्‍ची को पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि 21 वर्षीय कॉरी मोरिश ने मासूम बच्ची को 22 मुक्के मारकर उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी मॉरिश टीवी देख रहा था तभी बच्ची अपने आप से बातें करने जैसे कुछ चिल्ला रही थी। बच्ची के शोर से वह इतना परेशान हुआ कि उसने लगातार बच्‍ची को 22 मुक्के मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी ने बच्ची के चेहरे पर 15 मुक्के मारे जबकि उसकी छाती पर सात मुक्के मारे। खबर के अनुसार आरोपी मोरिश ने बच्ची को चुप कराने के लिए एक बार जोर से उसकी छाती भी दबाई थी। बच्ची की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में संदिग्‍ध परिस्थितियों में और गंभीर चोट लगने से मौत बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां और पत्नी को फोन करके कहा, 'कुछ गलत कर दिया'

- फोटो : demo pic
आरोपी मोरिश ने बच्ची को जब मौत के घाट उतार दिया तो अपनी मां और पत्नी को फोन करके बताया कि उसने कुछ गलत कर दिया है। लेकिन जब उन्होंने पूछा कि क्या कर दिया तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पत्नी ने पुलिस की शिकायत कर बच्ची की मौत होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी मोरिश से पूछताछ की सनसनीखेज खुलासा हुआ।

मोरिश ने पुलिस को बताया कि टीवी देखने के दौरान बच्ची शोर मचा रही थी तो उसे पहले बेडरूम ले गया और वहां पर बच्ची को लगातार कई मुक्के मारे।

बताया जा रहा है कि मोरिश को उसकी प्रेमिका सप्ताह में तीन-चार दिन बच्ची की देख-रेख के लिए घर में छोड़ती थी क्योंकि वह कहीं बाहर काम करने जाती थी। आरोपी के घर वालों को आशंका है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसीलिए उसने ऐसा किया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें