उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नम की हत्या में नया मोड़ सामने आया है। मलयेशिया पुलिस ने इस आरोप में गिरफ्तार उत्तर कोरियाई नागरिक को सबूतों के अभाव के चलते रिहा कर दिया है। इस सिलसिले में इस नागरिक की ही पहली गिरफ्तारी हुई थी।
दरअसल, किम जोंग-नम की हत्या कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर जहरीला स्प्रे छिड़ककर कर दी गई थी। ये फैसला ठीक उस समय आया है जब दोनों देशों में राजनीतिक विवाद गहराने लगा है। इस वजह से मलयेशिया की ओर से वीजा मुक्त यात्रा समझौता रद्द कर दिया गया है।
मीडिया की खबरों के मुताबिक ये नया नियम छह मार्च से लागू होगा। जिसके तहत अब उत्तर कोरिया से मलेशिया आने वालों को वीजा हासिल करना होगा। दरअसल, उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया कि मलयेशिया उसके दुश्मनों के साथ साजिश में शामिल है।