गुजरात के वडोदरा में एक निदेशक को 20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स का नाम मनसुख शाह है और va वडोदरा स्थित सुमनदीप विद्यापीठ का मालिक है। एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) ने खुलासा किया है कि मनसुख करोड़ों रुपये की धांधली लंबे समय से कर रहा था।
कल्याण नगर स्थित संस्थान में एक छात्रा ने नियमों के मुताबिक पूरी फीस भर दी थी, इसके बावजूद शाह ने उससे परीक्षा में बैठने के लिए 20 लाख रुपये मांगे।
जिसके बाद रिश्वत देने में असमर्थ पीड़िता अपनी शिकायत लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो के पास पहुंची। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर डायरेक्टर को गिरफ्तार किया। मनसुख के साथ द्रुमिल शाह, भारत सावंत, अशोक टेलर नाम के चार लोगो को हिरासत में ले लिया गया है।