फेसबुक के जरिए नाबालिग युवतियों से दोस्ती कर हैवानियत को अंजाम देने की वारदात सामने आई है। मामले में कुर्दिश गैंग के पांच लोगों पर अल्पसंख्यक नाबालिग युवतियों के साथ यौन शोषण करने का आरोप है।
मामला यूनाइटेड किंगडम के इरॉक का है। जहां कुर्दिश गैंग के लोग पार्टी में यौन शोषण करते हैं।
दरअसल, कुर्दिश गैंग के लोग अल्पसंख्यक युवतियों से टैटू गुदवाने के बदले अप्राकृतिक सेक्स की डिमांड करते थे। अदालत में सुनवाई के दौरान 13 और 14 साल की नाबालिग युवतियों ने जज को बताया गया कि न्यूकैसल अपॉन टाइन में आधारित कुर्दिश गिरोह के लोग उन्हें एक उपभोग की वस्तु के रूप में देखते थे और साथ ही अप्राकृतिक सेक्स की डिमांड रखते थे। उन्होंने आगे बताता कि ये लोग युवतियों को ड्रग्स और शराब पिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाते हैं।
पढ़ें- बॉस की अश्लील हरकतें हुई उजागर, महिला वर्करों पर करता था यौन हमले, 18 FIR
उन्होंने बताया कि उनसे फेसबुक के जरिए संपर्क किया और पार्टियों में बातचीत के दौरान एक टैटू के भुगतान के बदले अप्राकृतिक सेक्स की मांग की। उन्होंने कोर्ट में आरोप लगाया कि कुर्दिश गैंग के लोग युवतियों को एक्स्टसी, कोकीन और कैनबिस सहित ड्रग्स के बदले वेश्यावृत्ति का शिकार बनाते हैं।