फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव पर कब्जा कर आईएस ने 24 नागरिकों का रेता गला

Fri, 29 Jul 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के कुछ आतंकियों ने सीरिया के एक गांव को अपने कब्जे में लेकर वहां के 24 निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


डेक्कनक्रॉनिकल के अनुसार, उत्तरी सीरिया के एक गांव में जो कुर्दिस सेना और अरब संघ की सेना के कब्जे में था उस पर कुछ आतंकियों ने हमला बोलकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद वहां पर नससंहार का खूनी खेल खेला।

'अल्ला हू अकबर' चिल्लाते हुए IS ने काटी 86 साल के पादरी की गर्दन

24 निर्दोष नागरिकों के नरसंहार की पुष्टि करने वाले मानिवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा है कि बताया है कि आतंकियों ने ये हत्याएं पिछले 24 घंटे में की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चर्चो पर दी हमले की धमकी

इस घटना से दो दिन हपले आतंकियों ने फ्रांस के एक चर्च में घुसकर वहां के 86 वर्षीय पादरी जैक्वेन हैमेल और दो नन को मौत के घाट उतार दिया था। हमले के बाद सर्च अभियान में दो आतंकी मार गिराए गए थे और फ्रांस पुलिस ने एक संदिग्‍ध को हिरासत में लिया था।

इस हमले की आईएस ने जिम्मेदारी ली थी। आईएस एक धमकी भरा वीडियो जारी कर धमकी दी थी कि उसके लड़ाके आने वाले दिनों में यूरोप के अन्य प्रमुख मस्जिदों पर हमला करेंगे।

इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आईएस के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें