फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सिख दंपत्ति की फिलीपींस में गोली मारकर हत्या

Thu, 24 Nov 2016 06:58 PM IST
एजेंसी/ मनिला
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
फिलीपींस के कैमरिंस सुर प्रांत में दो बाइक सवार हमलावरों ने एक भारतीय दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। कैमरिंस सुर प्रांत के सिपोकोट कस्बे में रहने वाले 45 वर्षीय भगवंत सिंह बुत्तार और 36 वर्षीय उनकी पत्नी जसविंदर कौर की दो बाइक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


दोनों कहीं जा रहे थे जब बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मारी, इसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने काफी देर तक पीछा करने के बाद घटना में शामिल होने के आरोप में कथित तौर पर दो संदिग्धों मार्विन मैग्डांग और रोडाल्फो टी गुमाटे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने कहा कि अभी तक हत्या का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो सका है। संदिग्धों के पास से पुलिस को दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। फिलीपींस में इससे पहले भी भारतीयों पर हमले होते रहे हैं। इससे पहले अगस्त में पंजाब के फगवाड़ा के एक 26 वर्षीय युवक की सैनटियागो में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें