फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन: 15 दिन से लापता थी भारतीय मूल की महिला, एयरपोर्ट पर मिली लाश

Wed, 02 Nov 2016 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
heathrow airport
विज्ञापन
30 साल की भारतीय मूल की महिला की लाश संदिग्ध हालत में लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बरामद की गई है। महिला की पहचान प्रदीप कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब 15 दिन से लापता थी। खबरों के अनुसार महिला का कत्ल एक अंजान शख्स ने गला घोंट कर किया है और वह इस दौरान अपने ऑफिस से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रदीप को आखिरी बार सीसीटीवी फुटेज में 16 अक्टूबर के दिन देखा गया। पुलिस ने बताया कि उसकी लाश को उन्हीं कपड़ों में बरामद किया गया, जिन्हें पहने हुए उसे अगवा किया गया था। पुलिस ने शक के चलते दो शख्स को गिरफ्तार किया लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

हालांकि, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है औकर पुलिस हत्यारों को पकड़ने में लगी हुई है। साथ ही इसके लिए पिंकवेल और हार्लिंगटन इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें