फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कनाडा में पंजाब के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार को हत्या की आशंका

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
crime amar ujala - फोटो : अमर उजाला

कनाडा के टोरंटो में भारतीय युवक का शव उसके घर के बाहर पेड़ से लटका मिला। युवक पंजाब राज्य का रहने वाला था और होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए कनाडा आया था। रविवार रात पुलिस ने फोन पर विशाल की मौत की जानकारी उसके परिवार को दी। युवक की पहचान विशाल शर्मा (21) के रूप में हुई है।



उसकी मौत की खबर से उसका पूरा परिवार सदमे में है। कनाडा की पुलिस ने विशाल के पिता नरेश शर्मा से कहा है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी जांच में सामने आएगा वह तीन दिनों के भीतर परिवार को बता देंगे। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को अभी तक नहीं पता चल पाया है कि ये हत्या थी या आत्महत्या। 


वहीं परिवार का कहना है कि विशाल ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है क्योंकि उसका शव काफी ऊंचाई पर लटका हुआ था। विशाल के रिश्तेदार ने कहा, "उसके पास आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं था और वह ऐसा घर के बाहर ही क्यों करेगा।"


परिवार का कहना है कि विशाल वहां खुश था, उसने कभी कोई परेशानी जाहिर नहीं की। वह जुलाई में एक शादी के दौरान परिवार के पास नाभा आया था और सितंबर में वापस चला गया। विशाल के पिता ने कहा, "हमने शनिवार और रविवार को उससे फोन पर बात की थी, उसने अपने कसिन्स से भी बात की, सब ठीक था। हमें नहीं पता कि क्या हुआ।"


परिवार ने कनाडा की सरकार से अपील की है कि विशाल का शव अंतिम संस्कार के लिए उन्हें दे दिया जाए। विशाल कनाडा में अपने दोस्त के साथ रहता था। दोस्त भी नाभा का ही रहने वाला है। विशाल के पिता राज्य शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी करते हैं और अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए उन्होंने 8 लाख रुपये का ऋण लिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next